...

बच्चों में दस्त

बच्चों में दस्त के टॉप डॉक्टर

यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी उम्र क्या है:

  • अपने जीवन के पहले सप्ताह में, अधिकांश नवजात शिशुओं को हर दिन 4 या अधिक बार मल त्याग होते हैं। वे नरम या तरल हो सकते हैं। कुछ शिशुओं में एक दिन में 10 मल त्याग करना भी सामान्य बात है।
  • पहले 3 महीनों में, कुछ शिशुओं को हर दिन 2 या अधिक मल त्याग होते हैं। बाक़ी शिशुओं को सामान्य तौर पे, प्रत्येक सप्ताह सिर्फ 1 बार होते हैं।
  • 2 वर्ष की आयु तक, अधिकांश बच्चों में प्रत्येक दिन कम से कम 1 बार मल त्याग होता है। वे नरम लेकिन ठोस होते हैं।
  • हर बच्चा अलग होता है। कुछ को प्रत्येक भोजन के बाद मल त्याग होता है। दूसरों को हर दूसरे दिन मल त्याग होता है।
  • यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके बच्चे को सामान्य तौर पर कितनी बार मल त्याग होता है:

    • शिशुओं के लिए, दस्त का मतलब है कि मल त्याग सामान्य से अधिक बहाव या पानी जैसा है, या सामान्य से अधिक बार हो रहा है। आपके शिशु को आम तौर से दुगनी बार बार मल त्याग हो सकता है। (शिशुओं में, सामान्य मल त्याग पीले, हरे, या भूरे रंग के हो सकते हैं। उनके मल में ऐसी चीजें भी हो सकती हैं जो बीज की तरह दिखती हैं।)
    • बड़े बच्चों को जब दस्त होता हाई, तब उन्हें एक दिन में 3 बार या अधिक बहने वाली मल त्याग होते हैं।

सबसे आम कारण हैं:

  • वायरस (“पेट के कीड़े”) का संक्रमण
  • एंटीबायोटिक दवाओं से दुष्प्रभाव
  • आपका बच्चा सामान्य आहार लेना जारी रख सकता है। निम्नलिखित खाद्य पदार्थों खाने की अनुमति है:

    • दुबला मांस
    • चावल, आलू, और रोटी
    • दही
    • फल और सबजीया
    • दूध (जब तक बच्चे को दूध पचाने में समस्या न हो)

ये खाद्य पदार्थ दस्त को और बदतर बना सकते हैं:

  • ऐसे खाद्य पदार्थ जो वसा या चरबी से अति भरे होते हैं
  • बहुत सारी चीनी वाले पेय
  • कुछ ख़ास प्रकार के स्पोर्ट्स द्रिंक्स (Sports Drinks)

आप निम्न में से कुछ प्रयोग कर सकते हैं:

  • सुनिश्चित करें कि, वह दिनभर में पर्याप्त पानी और अन्य तरल पदार्थ, अधिक मात्रा में पीता रहे।
  • डायरिया की दवाओं को लेने से टालें। वे आमतौर पर बच्चों के लिए आवश्यक नहीं होती हैं, और वे सुरक्षित भी नहीं हो सकती हैं।

आपको अपने बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए अगर उसे:

  • खूनी दस्त होता है
  • 12 महीने से छोटा है, और कुछ घंटों से ज्यादा कुछ भी नहीं खा या पी सकते हैं
  • पेट में दर्द होता है
  • खुद के सामान्य तौर से अलग बर्ताव कर रहा है
  • सुस्त या थका हुआ बर्ताव कर रहा हो, और आपकी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है
  • निर्जलित है। इसके कुछ संकेत इस्स प्रकार हैं:

० शुष्क मुंह

० प्यासा होना

० शिशुओं और छोटे बच्चों में 4 से 6 घंटे, या बड़े बच्चों में 6 से 8 घंटे तक ना कोई मूत्र या गीला डायपर दिखा

० रोते समय कोई आँसू नहीं

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Email
Skype
Telegram
Rate this post
Dr. Harsh J Shah

Exclusive Health Tips and Updates